Muzaffarpur : कांटी में फोरलेन पर वाहन की ठोकर से मैकेनिक की मौत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 28 Apr 2025 9:33 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : कांटी में फोरलेन पर वाहन की ठोकर से मैकेनिक की मौत

विज्ञापन

कांटी. थाना क्षेत्र के सदातपुर फोरलेन पर हुई दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी युवक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी. मृतक की पहचान तुर्की थाना क्षेत्र के सुमेरा नून नगर निवासी मो आफताब के पुत्र मो तौफिक के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि मो तौफिक चांदनी चौक पर ट्रक मैकेनिक का काम करता था. बीती रात घर जाने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसको ठोकर मार दी, जिससे बुरी तरह जख्मी हो गया़ उसे एनएचएआइ की टीम ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया. उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी स्थिति देख एसकेएमसीएच ले गयी, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना देकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन