निरीक्षण में स्टेशनों पर मिली कई खामियां, तुरंत सुधारने की हिदायत

Updated:
विज्ञापन
निरीक्षण में स्टेशनों पर मिली कई खामियां, तुरंत सुधारने की हिदायत

निरीक्षण में स्टेशनों पर मिली कई खामियां, तुरंत सुधारने की हिदायत

विज्ञापन

:: सीबीआइ रेड के बाद डीआरएम सख्त :

: अनंत स्टेशन पर शौचालय की कमी को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया

::

कहा-भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने शनिवार को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-कर्पूरीग्राम रेलखंड का निरीक्षण किया. हाल ही में नारायणपुर अनंत स्टेशन पर सीबीआई की छापेमारी के बाद डीआरएम का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उन्होंने मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, ढोली और कर्पूरीग्राम स्टेशनों पर रुककर विभिन्न विभागों का जायजा लिया और रिकॉर्डों की बारीकी से जांच की. निरीक्षण के दौरान परिचालन, वाणिज्यिक और इंजीनियरिंग विभागों के कार्यालयों में रजिस्टर की पड़ताल की गयी, जिसमें कुछ आंशिक कमियां पायी गयी. डीआरएम ने इन कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिये. विशेष रूप से नारायणपुर अनंत स्टेशन और यार्ड का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां शौचालय की कमी पर तत्काल संज्ञान लिया और अस्थायी शौचालय चालू करवाया. उन्होंने बारिश से पहले नारायणपुर में स्थायी शौचालय निर्माण का भी आश्वासन दिया. सीबीआई जांच के संबंध में पूछे जाने पर डीआरएम ने कहा कि उन्हें आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उन्होंने अन्य माध्यमों से सुना है कि सीबीआई की टीम रिकॉर्ड बुक ले गई है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सीबीआई कोई भी जानकारी मांगती है तो वह पूर्ण सहयोग करेंगे. उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. निरीक्षण के दौरान सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों के प्रमुख और मुजफ्फरपुर स्टेशन के एरिया मैनेजर रविशंकर महतो भी डीआरएम के साथ मौजूद रहे. गौरतलब है कि एक मई को सीबीआई की एसीबी टीम ने नारायणपुर अनंत और गड़हारा स्टेशन के कैरेज एंड वैगन विभाग में 11 घंटे तक छापेमारी कर तीन साल के रिकॉर्ड जब्त किये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन