बिहार की ''''''''जीविका'''''''' का जादू, पांच राज्यों में गूंजेगा स्वरोजगार का मंत्र

Updated at : 05 Mar 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार की ''''''''जीविका'''''''' का जादू, पांच राज्यों में गूंजेगा स्वरोजगार का मंत्र

इन राज्यों के प्रतिनिधियों ने मुजफ्फरपुर आकर योजना का अध्ययन किया और इसकी सफलता की कहानी को करीब से जाना.

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुरबिहार की जीविका परियोजना ने एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराया है. शराबबंदी के बाद शुरू की गई ””””सतत जीविकोपार्जन योजना”””” अब बिहार के साथ-साथ महाराष्ट्र, असम, तेलंगाना और झारखंड में भी लागू होगी. इन राज्यों के प्रतिनिधियों ने मुजफ्फरपुर आकर योजना का अध्ययन किया और इसकी सफलता की कहानी को करीब से जाना.

महिलाओं की सफलता की कहानीगुरुवार को आयोजित एक वेबिनार में मुजफ्फरपुर जिले की संगम सीएलएफ की उपाध्यक्ष आशा दीदी ने 2018 से संचालित इस योजना के बारे में अपने अनुभव साझा किये. उन्होंने बताया कि किस प्रकार इस योजना ने गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है. वेबिनार में दीनदयाल ग्रामीण आजीविका मिशन और ब्रॉक संस्था सहित पांच राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

अन्य राज्यों ने भी माना लोहा :

दूसरे राज्यों से आये प्रतिनिधियों ने यह जानने का प्रयास किया कि शराबबंदी के बाद इस योजना के तहत अत्यंत गरीब परिवारों को जीविका के सहयोग से किस प्रकार आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है. उन्होंने देखा कि किस प्रकार महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर लखपति बनने तक का सफर तय कर रही हैं.

मुजफ्फरपुर बना मॉडल :

डीपीएम अनीशा ने कहा कि मुजफ्फरपुर की महिलाएं सशक्त हैं और उनकी सफलता की कहानी पूरे देश में गूंज रही है. यही कारण है कि कई योजनाओं को लागू करने के लिए मुजफ्फरपुर को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना जाता है.

योजना का उद्देश्य : इस योजना का मुख्य उद्देश्य शराब के उत्पादन और बिक्री में लगे गरीब परिवारों को वैकल्पिक रोजगार प्रदान करना है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन