महाकुंभ की भीड़ : जान जोखिम में डाल यात्रा कर रहे लोग, बंद गेट के पायदान पर लटका युवक

महाकुंभ की भीड़ : जान जोखिम में डाल यात्रा कर रहे लोग, बंद गेट के पायदान पर लटका युवक
::: अत्यधिक भीड़ के कारण कई एसी कोच का गेट बंद, गेट खुलवाने में नाकाम रहे सुरक्षाकर्मी
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
महाकुंभ के लिए चल रही भीड़ के बीच ट्रेनों से यात्रा करना मुश्किल हो गया है. आम यात्री को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में परेशानी हो रही है. वहीं, भीड़ इतनी रहती है कि जगह नहीं मिलने पर लोग गेट पर लटक कर यात्रा कर रहे हैं. शनिवार को मुजफ्फरपुर से होकर गुजरी पवन एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में इस तरीके का नजारा देखने को मिला. प्रयागराज सहित आसपास के स्टेशनों से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रह रही है. पवन एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर जंक्शन पर काफी अफरा-तफरी का माहौल रहा. एसी कोच का गेट नहीं खोलने पर एक लड़का चलती ट्रेन में बंद गेट के पायदान पर ही चढ़ गया. इसके बाद वे खड़े-खड़े आगे की यात्रा किया. आरपीएफ ने काफी कोशिश की लड़के को उतारने के लिए. लेकिन, तब तक ट्रेन की स्पीड काफी तेज हो गयी थी. जिस तरीके से जंक्शन पर ट्रेनों में चढ़ने के दौरान भीड़ उमड़ती है और अफरा-तफरी का माहौल रहता है. यह आम यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है.
:::::::::::::::::::::::::::::::
ट्रेन के गेट पर पानी का कैरेट रखने वाला वेंडर गिरफ्तारमुजफ्फरपुर. नई दिल्ली-दरभंगा जाने वाली 12562 बिहार संपर्क क्रांति के जनरल बोगी के गेट पर पानी का कैरेट रखकर बेचना वेंडर पवन दास को महंगा पड़ गया. यात्रियों की शिकायत पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल थाना मुजफ्फरपुर की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरपीएफ को सौंप दिया गया है. आरपीएफ ने दरभंगा के सिंघवाड़ा निवासी वेंडर पवन दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. रेल थाना मुजफ्फरपुर की पुलिस ने 12557 मुजफ्फरपुर आनंद विहार सप्त क्रांति सुपरफास्ट के बोगी में पैसेज और गेट पर रखना पानी के दस कैरेट से अधिक पानी जब्त की है. साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए जब्त पानी के बोतलों को वाणिज्य विभाग को सौंप दिया है. इससे पूर्व भी सप्तक्रांति सुपरफास्ट में रेल पुलिस ने पानी जब्त किया था. इसकी पुष्टि मुजफ्फरपुर रेल थाना के थानेदार इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




