जिले में 525 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 05 Apr 2025 11:55 PM

विज्ञापन

जिले में 525 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रामनवमी के अवसर जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी सुशील कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है. इसमें पूरे जिले में 525 जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी है. नियंत्रण कक्ष के अलावा 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 सुरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट, 2500 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गयी है. एसडीओ पूर्वी व पश्चिमी, सभी एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष को जिले में शांति और विधि व्यवस्था बनाये रखने के आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. आदेश में कहा गया कि इस अवसर पर जुलूस व झांकी निकाली जाती है. जिन जगहों पूर्व में कोई घटना या तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई, वहां विशेष सावधानी बरतने का आदेश दिया गया है. वहीं दशहरा के विसर्जन को लेकर घाट पर विशेष चौकसी बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. जिला नियंत्रण कक्ष आइट्रीपलसी भवन में कार्यरत रहेगा. एसडीओ व एसडीपीओ अपने अपने क्षेत्र के विधि व्यवस्था के सामान्य प्रभार में रहेंगे. सीएस को मेडिकल टीम व अग्निशमन पदाधिकारी को फायर टीम को नियंत्रण कक्ष के पस तैनात रखने को कहा गया है. एडीएम जिला लोक शिकायत ब्रज बिहारी भगत व सिटी एसपी विश्वजीत दयाल विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन