Bihar News: ससुराल में रह रहे मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी और मां ने एक-दूसरे पर लगाए हत्या के आरोप

Bihar News
Bihar News: मुजफ्फरपुर के तुर्की गांव में अजय कुमार की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई है. मृतक की पत्नी और मां एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रही हैं. अजय हाल ही में बोल बम यात्रा के लिए गांव आया था, जहां उसका शव मिला.
Bihar News: मुजफ्फरपुर में पानापुर थाना क्षेत्र के भेलाईपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक 31 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की गांव निवासी अजय शाह के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ वर्षों से अपने ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था.
शादी के बाद ससुराल में रहने लगे थे अजय
परिवार में मातम पसर गया है. मृतक की पत्नी सोनी देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति की हत्या ससुराल वालों ने करवाई है. उन्होंने बताया कि शादी के बाद अजय को उनके घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वे मायके में उनके साथ रहने लगे थे. अजय एक लोहा फैक्ट्री में मजदूरी करता था. कुछ दिन पहले उन्होंने बोल बम यात्रा की बात कहकर अपनी मां से मिलने तुर्की गांव गए थे. गुरुवार सुबह गांव के लोगों से सूचना मिली कि भेलाईपुर में अजय का शव पड़ा है.
मृतक की पत्नी ने लगाया परिजनों पर हत्या का आरोप
वहीं, अजय की मां राम पुकारी देवी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बहू का चाल-चलन ठीक नहीं था और उसी ने बेटे की हत्या करवाई है. उन्होंने सवाल उठाया कि कोई मां-पिता अपने बेटे की हत्या कैसे कर सकते हैं. उनका आरोप है कि बहू जानबूझकर उन्हें फंसा रही है.
भेलाईपुर में मिला शव
स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी. पानापुर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि शव के शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट का निशान नहीं मिला है. शव को कब्जे में लेकर SKMCH भेज दिया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी. परिजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है.
ग्रामीणों के अनुसार अजय शराब पीने का आदी था, हालांकि मौत की असली वजह हत्या है या कुछ और, इसका फैसला अब मेडिकल जांच के बाद ही होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




