Muzaffarpur : रजला में बाइक की ठोकर से मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : रजला में बाइक की ठोकर से मजदूर की मौत

Muzaffarpur : रजला में बाइक की ठोकर से मजदूर की मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी फकुली थाना के रजला चौक पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक मजदूर नाथु महतो (60) की मौत हो गयी. वह रजला गांव के निवासी थे. घटना शुक्रवार की देर शाम हुई. बताया गया कि नाथु मजदूरी कर जीवन-यापन करते थे. घटना के समय घर से गेहूं पिसवाने के लिए पैदल सड़क पार कर आंटा चक्की में गये थे. लौटते समय सड़क पार कर रहे थे, इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना के बाद युवक बाइक छोड़ कर भाग निकला. मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए शहर लेकर जा रहे थे. रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया. शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. उसकी मौत पर विधायक व पूर्व मंत्री केदार गुप्ता, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मनोज पासवान, देवानंद महतो, पंकज गुप्ता, दिलीप राय, शिव शंकर महतो भी पहुंचे. घटना पर दुख जताते हुए विलाप कर रहे परिजनों को ढांढ़स बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन