ePaper

किलकारी पटना को राधा सिन्हा स्मृति बॉल बैडमिंटन का खिताब

Updated at : 13 Dec 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
किलकारी पटना को राधा सिन्हा स्मृति बॉल बैडमिंटन का खिताब

किलकारी पटना को राधा सिन्हा स्मृति बॉल बैडमिंटन का खिताब

विज्ञापन

:: राधा सिन्हा स्मृति एकदिवसीय जूनियर बालिका बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में जिला बॉल बैडमिंटन संघ व किलकारी द्वारा आयोजित राधा सिन्हा स्मृति एकदिवसीय जूनियर बालिका बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शनिवार को किलकारी पटना ने पूर्वी चम्पारण को 35-16,35-18 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. इससे पूर्व खेले गये महत्वपूर्ण लीग मुकाबले में पूर्वी चंपारण ने मुजफ्फरपुर को 35-11,35-8 से व किलकारी पटना ने मुजफ्फरपुर को 35-18,35-22 से पराजित किया. प्रातियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार किलकारी पटना की मुस्कान कुमारी को दिया गया. फाइनल मैच के बाद विजेता व उपविजेता टीमों के बीच पुरस्कार वितरण चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच की अध्यक्ष डॉ पल्लवी सिन्हा, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, केंद्र प्रोग्राम कॉर्डिनेटर किलकारी की पूनम कुमारी ने किया. अतिथियों का स्वागत जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव राजीव कुमार सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष केके सिन्हा ने किया. मंच संचालन संदीप कुमार ने किया. मौके पर राजेश कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा,चंदेश्वर प्रसाद, आकाश वर्मा, सुषमा सिन्हा, पौष्टिक आहार के महानिदेशक सौरभ वर्मा, विकास कुमार, अंकित कुमार, वीरेश कुमार, तकनीकी पदाधिकारी दीपक सिंह कश्यप, प्रशिक्षक राहुल कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन