ePaper

तीन लाख से अधिक के आभूषण व नकदी चोरी

Updated at : 16 Dec 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
तीन लाख से अधिक के आभूषण व नकदी चोरी

तीन लाख से अधिक के आभूषण व नकदी चोरी

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के यादव नगर रोड नंबर–4 में टोटो चालक द्वारा बैग लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. यह घटना 13 दिसंबर की रात की बताई जा रही है. पीड़ित ज्ञान कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ संजीवनी नगर में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे. उन्होंने टोटो रिजर्व कर यादव नगर स्थित अपने घर पहुंचे. घर पहुंचने के बाद दंपति टोटो से सामान उतारकर घर के अंदर रखने लगे. इसी दौरान मौका पाकर टोटो चालक एक बैग लेकर फरार हो गया. पीड़ित के अनुसार, बैग में तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण तथा लगभग 20 हजार रुपये नकद रखे हुए थे. जब ज्ञान कुमार सामान रखकर बाहर निकले, तब तक टोटो चालक बैग लेकर मौके से फरार हो चुका था. घटना के बाद पीड़ित ने सदर थाना में अज्ञात टोटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. सदर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपित की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन