रामदयालु में फ्लैट से 15 लाख के गहने चुराए
Updated at : 21 Sep 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन

रामदयालु में फ्लैट से 15 लाख के गहने चुराए
विज्ञापन
अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
मुजफ्फरपुर.
रामदयालु सिद्धार्थ पुरम रोड नंबर दो में किराये के मकान में रहनेवाली नूतन देवी के फ्लैट से 15 लाख रुपये के गहने व जरूरी कागजात की चोरी कर ली गयी. पति अरुण सिंह की तबीयत बिगड़ने के कारण वह पटना में हॉस्पिटल में थी. इसी दौरान चोरों ने बंद कमरे को निशाना बनाया. सोने की पांच जोड़ी गले की चेन, नौ जोड़ी कान की बाली, दो अंगूठी, तीन लॉकेट, पांच जोड़ी चांदी की पायल व जरूरी कागजात अज्ञात चोरों ने चुरा लिये हैं. पीड़ित महिला ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि वह मूल रूप से काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक की रहनेवाली हैं. वर्तमान में वह रामदयालु सिद्धार्थ पुरम रोड नंबर दो में किराये के मकान में रहती हैं. 31 अगस्त को पटना चली गयी थीं. चार सितंबर को लौटीं तो कमरे का ताला चेंज था. अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था. सारे आभूषण व जरूरी कागजात गायब थे. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की थी. पुलिस ने आकर जांच की थी. इसके बाद दोबारा उनके पति की तबीयत खराब हो गयी तो वह इलाज कराने चली गयीं. 19 सितंबर को लौटने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




