आभूषण दुकान से लाखों के गहने व 40 हजार नकदी की चोरी

आभूषण दुकान से लाखों के गहने व 40 हजार नकदी की चोरी
मुशहरी़ प्रखंड चौक स्थित चौधरी मार्केट में संचालित मनोकामना ज्वेलर्स में शटरकटवा गिरोह ने लाखों के आभूषण की चोरी कर ली. चांदी व सोने के आभूषण और 40 हजार रुपये नकद उड़ा लिये. घटना थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर मंगलवार की देर रात हुई. बुधवार सुबह मार्केट का मेन गेट खुलने पर एक दुकानदार ने ज्वेलर्स का शटर टूटा देख व्यवसायी राम विनोद साह और मकेश्वर साह को जानकारी दी. इसके बाद मकेश्वर साह दुकान पहुंचे और थानेदार रंजीत कुमार गुप्ता को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने चौधरी मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसके फुटेज में 10 से 12 चोर गिरोह के सदस्य दिखे. जांच में सामने आया कि चोरों ने छोटी खिड़की काटकर दुकान में प्रवेश किया. फिर शटर तोड़कर अंदर घुसे और लॉकर में लगे 38 ताले काटकर करीब 5 लाख रुपये के स्वर्णाभूषण, चांदी के आभूषण और गल्ले में रखे 40 हजार रुपये नकद लेकर चोर फरार हो गये. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. स्वर्ण व्यवसायी राम विनोद साह ने बताया कि बीते साल 2023 में मणिका चौक स्थित एक मार्केट में स्थित मनोकामना ज्वेलर्स की दूसरी दुकान में अज्ञात चोर ने लाखों रुपये के आभूषण और रुपये की चोरी कर ली थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




