ePaper

जदयू ने सेना के शौर्य को किया नमन

Updated at : 10 May 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू ने सेना के शौर्य को किया नमन

जदयू ने सेना के शौर्य को किया नमन

विज्ञापन

दीपक-26

बूथस्तर पर मजबूती का आह्वान

फिर से नीतीश का दिया नारा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जनता दल यू (जदयू) ने वर्चुअल माध्यम से संगठनात्मक बैठक आयोजित की. सीमा पर तैनात भारतीय सेना के शौर्य व वीरता को नमन किया गया. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार व देश का हर नागरिक सेना के पराक्रम पर गर्व करता है और उनके साथ खड़ा है. संजय झा ने कहा कि देश व प्रदेश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति राज्य में सकारात्मक लहर है.

उन्होंने जातीय गणना जैसी पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार भविष्य की सोचते हैं और जनता विकास व सुरक्षा के लिए एनडीए के साथ है. बिहार जदयू के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी सैनिकों के शौर्य को नमन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने 2025 में 225 और फिर से नीतीश का नारा दिया और सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया.

जिला संगठन प्रभारी रॉबिन सिंह ने बैठक के बाद प्रदेश द्वारा दिए गये कार्यों को समय पर पूरा करने का आग्रह किया. जबकि महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि पार्टी राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेगी. बैठक में विभिन्न स्तरों के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसमें मुख्य रूप से मनोज कुशवाहा, रंजन, सोनी तिवारी, सुरेश सिंह, धनंजय शर्मा, अनीश, शुभम, चांद, मनोज, दिलीप राज, शैलेंद्र ठाकुर, अवधेश पटेल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devesh Kumar

लेखक के बारे में

By Devesh Kumar

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on nagar nigam political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन