अघोरिया बाजार में घूमते मिला जापानी नागरिक, ब्रह्मपुरा में लावारिस हालत में मिला था बैग

Published at :28 Jun 2024 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
अघोरिया बाजार में घूमते मिला जापानी नागरिक, ब्रह्मपुरा में लावारिस हालत में मिला था बैग

अघोरिया बाजार में घूमते मिला जापानी नागरिक, ब्रह्मपुरा में लावारिस हालत में मिला था बैग

विज्ञापन

-काजीमोहम्मदपुर थाने में रखकर की जा रही पूछताछ-जापान से एक साल के टूरिस्ट वीजा पर आया है इंडिया -दिल्ली नंबर की स्पोर्ट्स बाइक का नहीं मिल रहा पता मुजफ्फरपुर. काजीमोहम्मदपुर थाना के अघोरिया बाजार चौक पर बुधवार की देर रात घूमते हुए जापानी नागरिक तोमोहीको यामामोटो (55) मिला. पुलिस उसको अपने साथ में लेकर थाने ले आयी. दुकानदार व राहगीर उसको चोर तो कोई बहरूपिया बता रहा था. थाने में उससे पूछताछ की गयी. उसके पास से पासपोर्ट व वीजा समेत अन्य कागजात मिले हैं. इसी जापानी नागरिक का बुधवार की रात ब्रह्मपुरा के जिला परिषद मार्केट के समीप लावारिस हालत में बैग मिला था. गुरुवार को काजीमोहम्मदपुर थाने के प्रभारी थानेदार राजबल्लभ प्रसाद ने जापानी नागरिक की बातचीत उसके एंबेसी से करवायी. इसमें जापानी नागरिक तोमोहीको यामामोटो ने इंडिया के लद्दाख घूमने जाने की इच्छा जाहिर की है. उसके पास दो क्रेडिट कार्ड हैं. इसमें मोटी जापानी करेंसी होने की बात कही जा रही है. वहीं, ब्रह्मपुरा थाने में जो उसका बैग मिला था उसको काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ले आयी है. जापानी नागरिक के हवाले बैग कर दिया है. पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आयी है कि जपानी नागरिक तोमोहीको यामामोटो टूरिस्ट वीजा पर इंडिया घूमने आया है. वह वेस्ट दिल्ली में रोबिन डोगरा नामक व्यक्ति से स्पोर्ट बाइक लेकर इंडिया घूमने निकला. वह चार दिन पहले जख्मी हालत में बैरिया गोलंबर के पास मिला था. उसको पुलिस ने इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा. जहां उसके गाल पर जख्म होने के बाद स्टीच किया गया था. प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद वह पुलिस को बिना कुछ बताये ही गायब हो गया था. इस बीच बुधवार की देर शाम ब्रह्मपुरा के जिला परिषद मार्केट के समीप लावारिस हालत में उसका बैग मिला था. उसमें एक लाख तीन हजार इंडियन रुपये, कपड़े, जापानी नागरिक के कागजात, लैपटॉप आदि मिला था. अभी तक पुलिस को बाइक नहीं मिली है. आशंका है कि दुर्घटना का शिकार होने के बाद बाइक कहीं छोड़ दी होगी. या फिर किसी ने चुरा ली होगी. फिलहाल दिल्ली नंबर बाइक का पता लगाने के लिए स्थानीय थाने को मैसेज किया गया है. काजीमोहम्मदपुर थाने पर खाया चाउमीन, खुश दिखा जापानी नागरिक को बुधवार रात खाने के लिए काजीमोहम्मदपुर थाने पर रोटी- सब्जी दिया गया तो वह सब्जी उठाकर देखा और छोड़ दिया. फिर, गुरुवार को उसको खाने के लिए चाउमीन मंगा कर दिया गया. तो झट से तैयार हो गया. वह पूरा प्लेट खा लिया. पुलिस का कहना है कि जापानी एंबेसी ने उसको लद्दाख पहुंचाने के लिए कहां है. वहां की ट्रेन में शुक्रवार को बैठा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन