खेतों में हो रही सौर ऊर्जा से सिंचाई, जीविका की महिलाएं बन गयी सोलर दीदी

Updated at : 24 Feb 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
खेतों में हो रही सौर ऊर्जा से सिंचाई, जीविका की महिलाएं बन गयी सोलर दीदी

सौर ऊर्जा से सिंचाई कर जीविका दीदियों ने रोजगार का एक नया माध्यम चुना है. इससे महीने में उनकी 15 से 20 हजार तक आय हो रही है.

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुरसौर ऊर्जा से सिंचाई कर जीविका दीदियों ने रोजगार का एक नया माध्यम चुना है. इससे महीने में उनकी 15 से 20 हजार तक आय हो रही है. वर्ष 2023 में जीविका से जुड़ी बोचहां की दो महिलाओं ने सोलर प्लेट लगा कर सिंचाई की शुरुआत की थी. महज दो साल के अंदर ही 106 जीविका दीदियां सोलर प्लेट लगा कर किसान के खेतों की सिंचाई कर रही हैं. इससे उनकी अच्छी आमदनी हो रही है. साथ ही मेहनत भी कम लग रहा है. अधिकतर दीदियों ने पांच एचपी का पंप लगवाया है. एक दिन में वह 20 एकड़ खेतों की सिंचाई कर रही हैं. एक घंटा में चार कट्ठा खेतों में पानी चला जाता है. इसका खर्च भी कम आता है. किसानों को डीजल और बिजली से खेतों की सिंचाई कराने पर 120 से 150 रुपए प्रति घंटा देना पड़ता है, वहीं सौर ऊर्जा से सिंचाई के लिए प्रति घंटे 100 रुपया ही खर्च आता है. इस कारण अधिकतर किसान सौर उर्जा प्लांट से ही खेतों की सिंचाई कर रही हैं. इससे करीब चार हजार किसान लाभान्वित हो रहे हैं.

बोचहां बना सौर ऊर्जा से सिंचाई का पहला प्रखंड

जिले में बोचहां सौर ऊर्जा से सिंचाई का पहला प्रखंड बना है. सबसे पहले यहीं की दो जीविका दीदियों ने इसकी शुरुआत की थी. अब इसी प्रखंड की 106 दीदियां सोलर प्लेट लगा कर खेतों की सिंचाई कर रही हैं. सौर ऊर्जा का प्लांट बैठाने के लिए जीविका की ओर से उन्हें सहयोग दिया गया. बहुत ही कम समय में जीविका दीदियों को काम मिलने लगा और अब वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो गयी हैं. बोचहां के दक्षिणी कर्णपुर पंचायत की भगवानपुर ढढिया निवासी सुनीता देवी कहती हैं कि वर्ष 2023 में जीविका के सहयोग से सौर ऊर्जा का प्लांट लगाया. महीेन में इससे 15 हजार तक की आय हो जाती है. बोचहां की ही भगवानपुर घोचा गांव निवासी पूजा कुमारी कहती हैं कि दो साल पहले से वह सौर ऊर्जा से सिंचाई कर रही हैं. इससे अच्छी आय हो जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन