सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी, टीम करेगी जांच
Updated at : 17 Feb 2025 1:39 AM (IST)
विज्ञापन

सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी, टीम करेगी जांच
विज्ञापन
-कई अभ्यर्थियों के गलत प्रमाण पत्र से नियुक्ति पाने की शिकायत आयी
मुजफ्फरपुर.
विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है. जिसमें अर्थशास्त्र, गणित समेत अन्य विषयों से जुड़े सहायक प्राध्यापकों का मामला सामने आया है. कुछ अभ्यर्थियों ने बगैर अर्हता के ही सहायक प्राध्यापक बनाने की शिकायत की है. वहीं कई अभ्यर्थियों ने गलत प्रमाण पत्र देकर नियुक्ति पायी है. सामान्य कैटेगरी में होने के बाद भी दिव्यांगता प्रमाण पत्र पेश किये जाने का संदेह है. इस मामले में विभाग की ओर से पिछले दिनों नियुक्त हुए अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच का आदेश जारी किया गया है. इसको लेकर बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा है. कहा है कि कई अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी की है. ऐसे में उनके दस्तावेज की जांच होनी है. बताया रहा है कि विभाग के निर्देश पर अब विवि के स्तर से टीम का गठन कर अभ्यर्थियों की दस्तावेज की जांच होगी. जल्द ही इसके लिए प्रक्रिया शुरू होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




