ePaper

Muzaffarpur Crime News किस्त नहीं भरी, युवक को पीटकर छीनी बाइक

Updated at : 18 Apr 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Crime News किस्त नहीं भरी, युवक को पीटकर छीनी बाइक

मझौलिया में एक डेटा ऑपरेटर सत्यम कुमार से उनकी बाइक जबरन छीन ली गई.

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime News

मुजफ्फरपुर.

मझौलिया में एक डेटा ऑपरेटर सत्यम कुमार से उनकी बाइक जबरन छीन ली गई. सत्यम कुमार ने बाइक की किश्त समय पर जमा नहीं की थी. इसी के चलते बाइक सीज करने आए व्यक्ति ने मझौलिया में सत्यम को रोका और उनके साथ बहस शुरू कर दी. बात इतनी बढ़ गयी कि बाइक छीनने के दौरान सत्यम के साथ मारपीट की गयी और जबरन उसकी बाइक छीन ली. उसने सदर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस को बताया कि बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के उनके साथ जबरदस्ती की गई और मारपीट कर गाड़ी लेते गये. सदर थाने की पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन