मानसून से पहले जलनिकासी के रास्ते होंगे साफ, अधूरे नाले जून तक बनेंगे
Author Sanjay kumar
Updated:
विज्ञापन

incomplete drains will be built by June
विज्ञापन
::: नगर आयुक्त का मैराथन निरीक्षण, शहर के अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का आदेश; सफाई से लेकर सीवरेज तक की परियोजनाओं को देखा
::: नगर आयुक्त ने मानसून से पहले नाले की सफाई को प्राथमिकता देकर करने को कहा, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की जिम्मेदारी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मॉनसून पूर्व नाले की सफाई व जलनिकासी से संबंधित अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा कराने को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है. शुक्रवार को नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने निगम व बुडको के इंजीनियरों की टीम के साथ नगर निगम क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण स्थलों का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान नाला निर्माण, सफाई कार्य, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और सीवरेज व्यवस्था से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया. निरीक्षण की शुरुआत खबड़ा स्थित फरदो नहर से हुई, जहां नाले की सफाई कार्य की गति को तेज करने के निर्देश दिये गये. इसके बाद सिकंदरपुर स्मार्ट सिटी फेज-2 में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा का मूल्यांकन किया गया. सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया. न्यायालय परिसर में चल रहे सीवरेज नेटवर्क विस्तार कार्य का भी निरीक्षण किया गया और कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये गये. लकड़ीढ़ाई से रोहुआ एसटीपी तक बुडको द्वारा किये जा रहे नाला निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं की जानकारी ली गयी और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से समस्याओं का समाधान करने का आदेश दिया गया. नगर आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा और सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जायेगी. बॉक्स :::: नागरिकों से सीधा संवाद: “आपका शहर, आपकी बात ” कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ नगर निगम ने नागरिकों से सीधा जुड़ने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए “आपका शहर, आपकी बात ” कार्यक्रम का आयोजन किया. शुक्रवार को वार्ड संख्या 07 और 43 में आयोजित संवाद कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया. वार्ड संख्या 07 में आवास योजना, नाला सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं पर चर्चा हुई, जबकि वार्ड संख्या 43 में पेयजल आपूर्ति की कमी को लेकर नागरिकों ने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं. अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By संजय कुमार
संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










