जनवरी माह में शहर के उपभोक्ताओं ने जलायी 13.52 करोड़ की बिजली

जनवरी माह में शहर के उपभोक्ताओं ने जलायी 13.52 करोड़ की बिजली
आज से पूरे जिले में बिजली बिल वसूली को लेकर अभियान की शुरुआत की गयी. पहले ही दिन पांच सौ से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली काटी गयी. वहीं दर्जनों उपभोक्ताओं ने बिजली काटने पहुंची टीम के बाद बकाया बिजली बिल की राशि का भुगतान भी किया. इस अभियान में पांच हजार से अधिक के बिजली बिल बकायेदार और लगातार तीन माह से रिचार्ज नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के परिसर की जांच कर कार्रवाई की जानी है. वहीं व्यावसायिक उपभोक्ताओं के यहां शत-प्रतिशत बकाया बिल की वसूली करनी है. जिन उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड मीटर लगा था, उसमें अधिक माइनस जो बिल था उसका भुगतान लिया गया, शेष राशि बिजली बिल के रिचार्ज राशि से कटेगी. इस अभियान के दौरान पूरे जिले में एक दर्जन से अधिक जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गयी, जहां जुर्माना करते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी का आवेदन दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




