ली राहत की सॉंस, मैट्रिक के अहम विषयों की परीक्षा समाप्त

Updated at : 23 Feb 2025 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
ली राहत की सॉंस, मैट्रिक के अहम विषयों की परीक्षा समाप्त

ली राहत की सॉंस, मैट्रिक के अहम विषयों की परीक्षा समाप्त

विज्ञापन

-जिले के 83 केंद्रों पर हुई परीक्षा, अंग्रेजी के सवाल में उलझे छात्र

मुजफ्फरपुर.

मैट्रिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के शनिवार को संपन्न हुई. जिले के 83 केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षाएं हुई. अंग्रेजी के प्रश्न छात्र-छात्राओं को कठिन लगे. परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न कठिन थे, जिससे पेपर बहुत अच्छा नहीं गया. हालांकि वस्तुनिष्ठ प्रश्न थोड़े आसान थे. ग्रामर और अनुवाद से अधिक प्रश्न थे.हालांकि कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुए. जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर थ्री स्टेप तलाशी ली गयी थी. मुख्य प्रवेश द्वार के अलावा वर्ग कक्ष में भी तलाशी ली गयी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली की परीक्षा दाेपहर दो बजे से शुरू हुई. सभी केंद्राें पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियाें काे प्रवेश दिया गया. इसके साथ ही कदाचारमुक्त परीक्षा संचालित करने के लिए उड़न दस्ता , सुपर उड़न दस्ता के साथ अधिकारी भी भ्रमण करते रहे.

पहले शिफ्ट की परीक्षा छूटी ताे केंद्राें के बाहर लग गया जाम

पहले शिफ्ट की परीक्षा छूटी तो केंद्रों के बाहर जाम लग गया. दाेपहर में कई केंद्राें के बाहर जाम लगा.दाेपहर में जब पहली पाली की परीक्षा छूटी, ताे केंद्राें के बाहर पहले से ही दूसरे शिफ्ट के परीक्षार्थी व अभिभावक पहुंचे हुए थे. इस वजह से परीक्षार्थियाें काे बाहर निकलने में परेशानियाें का सामना करना पड़ा. दूसरी पाली की परीक्षा दाेपहर दो बजे से शुरू हाेनी थी, इसके लिए प्रवेश का समय 1.30 बजे तक ही था. शहर के नीतीश्वर काॅलेज, एलएनटी काॅलेज, एलएस काॅलेज, मुखर्जी सेमिनरी, छोटी कल्याणी, कलमबाग चौक, द्वारिकानाथ उच्च विद्यालय, अघोरिया बाजार, छाता चौक, नकुलवा चौक के निकट जाम लगा रहा.

मैट्रिक के अहम विषयों की परीक्षा खत्म

मैट्रिक के अहम विषयाें की परीक्षा खत्म हाेने के बाद परीक्षार्थियाें के साथ ही अधिकारियाें ने राहत महसूस की. छठे दिन शनिवार को अंग्रेजी की परीक्षा हुई थी. जिले के 83 केंद्रों पर दोनों पालियों में 68 हजार 589 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. पहली पाली में 33 हजार 398 तो दूसरी पाली में 35 हजार 191 परीक्षार्थी थे. विभिन्न केंद्रों पर 1203 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. डीइओ ने बताया कि सभी केंद्राें पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई.

प्रथम पाली :

आवंटत : 33966

उपस्थित 33398अनुपस्थित 568

दूसरी पाली :

आवंटित 35826उपस्थित -35191

अनुपस्थित 635

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन