रजिस्ट्री ऑफिस परिसर से हटेंगी कातिबों की अवैध गुमटियां
Published by : SANJAY KUMAR Updated At : 18 Mar 2025 12:56 AM
Illegal shops of clerks will be removed
::: डीएम के निरीक्षण के बाद एसडीओ ने शुरू की कार्रवाई, सीओ से सर्वे करा लेंगे रिपोर्ट वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निरीक्षण के बाद रजिस्ट्री ऑफिस परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद तेज हो गयी है. एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि जितनी अवैध गुमटियां हैं. सभी हटाई जायेगी. इसके लिए सीओ से रिपोर्ट मांगी गयी है. डीटीओ ऑफिस के आसपास की गुमटियां और अवैध दुकानों को नोटिस भेजा गया है. अब रजिस्ट्री ऑफिस परिसर में चिह्नित करने के बाद नोटिस भेज खाली कराया जायेगा. ताकि, आम पब्लिक को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो. एसीडीओ ने कहा कि लोगों की भीड़ होने पर काफी परेशानी होती है. सड़क पर बाइक व गाड़ी पार्क होती है. इसको देखते हुए अवैध गुमटियों को जल्द से जल्द हटाने की कार्रवाई करेंगे. 13 मार्च को जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री ऑफिस का निरीक्षण किया था. तब उन्होंने ऑफिस के बाहर गुमटी में बैठे कई कातिब व स्टांप वेंडरों से लाइसेंस की मांग की थी. लेकिन, किसी ने लाइसेंस नहीं दिखाया. गुमटी भी अवैध तरीके से कब्जा कर बनाने की बात सामने आयी. इसके बाद उन्होंने एसडीओ पूर्वी के माध्यम से नोटिस करा कार्रवाई की बात कही थी. डीएम के इस आदेश के बाद रजिस्ट्री ऑफिस कैंपस में अवैध तरीके से गुमटी बना बिचौलिया का काम करने वाले तथाकथित कातिब व स्टांप वेंडराें में हड़कंप है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










