मौसम : हवा में नमी बढ़ी, चिपचिपाहट वाली गर्मी से बेचैन हुए लोग

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
मौसम : हवा में नमी बढ़ी, चिपचिपाहट वाली गर्मी से बेचैन हुए लोग

मौसम : हवा में नमी बढ़ी, चिपचिपाहट वाली गर्मी से बेचैन हुए लोग

विज्ञापन

माधव – 10-11

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को दिनभर तेज धूप खिली रही और तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. इसके साथ ही हवा में नमी की अधिकता ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया. उमस के कारण लोगों को चिपचिपाहट वाली गर्मी का अनुभव हो रहा है, जिससे दिनभर बेचैनी महसूस हो रही है. सुबह से ही सूरज की तपिश महसूस होने लगी थी और दोपहर तक सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गयी.

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडी पेय पदार्थों व शीतल स्थानों का सहारा लेते दिखे. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई है, साथ ही उमस भी बनी रहेगी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक कुछ जगहों पर बारिश के आसार है. डॉक्टरों ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए अधिक मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है. खासकर बुजुर्गों और बच्चों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं 6.3 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन