पार्षद केजरीवाल ने दस महीने की मानदेय राशि सेना को समर्पित की

Published by : SANJAY KUMAR Updated At : 15 May 2025 7:53 PM

विज्ञापन

Honorarium amount dedicated to the army

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर नगर निगम के पार्षद संजय केजरीवाल ने एक सराहनीय पहल करते हुए नगर निगम से मिलने वाले अपने मानदेय की राशि आर्मी वेलफेयर फंड में दान करने का निर्णय लिया है. पार्षद केजरीवाल ने इस संबंध में नगर आयुक्त विक्रम विरकर को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने बकाया दस महीने का मानदेय, जो कि 25,000 रुपये है. उसे सीधे नगर निगम के खाते से सेना के आर्मी वेलफेयर फंड में हस्तांतरित करने का आग्रह किया है. गौरतलब है कि पार्षदों को नगर निगम की ओर से प्रतिमाह 2500 रुपये मानदेय के रूप में मिलते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन