मैं.. नगर थानेदार हूं, मुझे स्पेशल डिस्काउंट चाहिए , दो लाख की आभूषण लेकर हो गया फरार

Updated:
विज्ञापन
मैं.. नगर थानेदार हूं, मुझे स्पेशल डिस्काउंट चाहिए , दो लाख की आभूषण लेकर हो गया फरार

He absconded with jewellery worth two lakhs

विज्ञापन

: काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के लेनिन चौक के समीप की घटना: सीसीटीवी में दोनों ठगी करने वाले दोनों बदमाश की तस्वीर कैद

: पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों शातिर को कर रही चिन्हित

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मैं नगर थानेदार हूं, मुझे ज्वेलरी लेनी है स्पेशल डिस्काउंट चाहिए. यह कहकर बदमाश ने आभूषण दुकानदार चंदन कुमार को झांसे में लिया. फिर दो लाख की ज्वेलरी लेकर फरार हो गया. घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के लेनिन चौक के समीप आम्रपाली ज्वेलर्स की है. आभूषण उड़ाने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाश को चिन्हित करने में जुट गयी है. दुकानदार चंदन कुमार ने बताया कि दोपहर के समय एक व्यक्ति अकेले दुकान पर आया और खुद को ग्राहक के रूप में पेश किया. उसने कहा कि वह नगर थानेदार है. अपना आइ कार्ड भी दिखाया. फिर, उसने चांदी का बाला खरीदा और उसका पैसा पेड कर दिया. इसके बाद उसने सोने के जेवर दिखाने को कहा. उसे हनुमानी (सोने का आभूषण) दिखाया, लेकिन उसने कहा कि यह पसंद नहीं है. फिर उसने चांदी की पायल दिखाने को कहा. कारोबारी ने कई पायल दिखाईं, जिनमें से कुछ को उसने पसंद करके साइड में रखवा दिया. उसने कहा कि उसकी मैडम आ रही है. जब वह आए तो उन्हें यही पायल दिखाना. थोड़ी देर बाद दूसरा व्यक्ति दुकान पर आया, जो आर्मी की टोपी पहने था. उसने पहले वाले व्यक्ति को सर कहकर संबोधित किया और बताया कि वह नगर थाना का इंचार्ज है. उसने पुलिस की फर्जी आईडी भी दिखायी और दुकानदार से रियायत देने की बात कही. इस दौरान दोनों ठग दुकान में रखे जेवरात के पास बार-बार हाथ लगा रहे थे. चंदन ने उन्हें टोका, लेकिन वे नहीं रुके. इसी बीच, उन्होंने चालाकी से दराज में रखी एक छोटी पैकेट निकाल ली, जिसमें सोने के कानों के टॉप, झाला, लड़ी, इयररिंग्स और अन्य छोटे जेवरात थे. इस पैकेट की कीमत करीब दो लाख रुपये थी. जब तक दुकानदार को ठगी का अहसास हुआ, तब तक दोनों ठग फरार हो चुके थे. चंदन ने तुरंत काजीमोहम्मदपुर थाना को सूचना दी. थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों ठगों की पहचान की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन