ePaper

लोकसभा चुनाव काे लेकर परीक्षा कैलेंडर में संशोधन, स्नातक फाइनल की परीक्षा अब 20 जून से

Updated at : 05 May 2024 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव काे लेकर परीक्षा कैलेंडर में संशोधन, स्नातक फाइनल की परीक्षा अब 20 जून से

लोकसभा चुनाव काे लेकर परीक्षा कैलेंडर में संशोधन, स्नातक फाइनल की परीक्षा अब 20 जून से

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.बीआरएबीयू की ओर से पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर में संशोधन किया गया है. लोकसभा चुनाव और परीक्षा की तिथि एक होने के कारण परीक्षार्थियों को परेशानी नहीं हो इसको लेकर विवि ने यह पहल की है. स्नातक सत्र 2021-24 के तृतीय वर्ष की परीक्षा के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है. पहले यह परीक्षा 20 मई से प्रस्तावित थी. अब यह परीक्षा 10 जून से शुरू होगी. 30 जुलाई काे इसका परिणाम जारी किया जाएगा. विवि ने करीब तीन महीने पहले ही इस वर्ष होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तिथि, परीक्षाफल जारी करने की तिथि समेत विस्तृत परीक्षा कैलेंडर तैयार कर शिक्षा विभाग व राजभवन को भेज दिया था. बाद में लोकसभा के विभिन्न चरणों में होने वाले चुनाव की तिथि घोषित की गई. इन दोनों की तिथि एक होने के कारण विश्वविद्यालय ने कैलेंडर में संशोधन किया. विश्वविद्यालय का कहना है कि पांच जिलाें के छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों व पीजी विभागों में संचालित अलग-अलग कोर्स में नामांकित हैं. अलग-अलग जिलों में अलग तिथि को चुनाव होना है. ऐसे में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परीक्षार्थियों काे किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर कैलेंडर में परीक्षा की तिथियों में परिवर्तन किया गया है. 28 मई से शुरू होगी पीजी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा : विवि ने स्नातक व पीजी के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा की संभावित तिथि जारी की है. इसके अनुसार पीजी सत्र 2023-25 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 28 मई से प्रस्तावित है. इसका परिणाम पांच जुलाई को जारी किया जाएगा. पीजी सत्र 2022-24 के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा भी 28 से ही शुरू होेगी. इसका परिणाम 15 जुलाई को जारी किया जाएगा. इसी प्रकार 22 मई से स्नातक सत्र 2023-27 के सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हाेगी. 30 जुलाई काे इसका परिणाम जारी किया जाएगा. चुनाव के परिणाम के साथ ही वोकेशनल की परीक्षाएं होंगी शुरू : लोकसभा चुनाव का परिणाम चार जून को प्रस्तावित है. विवि से विभिन्न वोकेशनल काेर्स की परीक्षाएं भी इसी तिथि को शुरू होंगी. बीबीए, बीसीए के पांचवें और छठे सेमेस्टर, विभिन्न वार्षिक कोर्स, बीलिस की फाइनल और पीजी डिप्लाेमा इन रशियन के साथ एमसीए के पहले, दूसरे, तीसरे, चाैथे, 5वें व 6वें सेमेस्टर, पीजीडीसीए के पहले व दूसरे सेमेस्टर, एमबीए के पहले, दूसरे व तीसरे सेमेस्टर और एचजेएमसी के पहले सेमेस्टर की परीक्षा भी ली जाएगी. इन परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया इसी महीने शुरू की जाएगी. महीने के अंत तक एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन