एसके मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
एसके मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में लगी आग

Fire broke out in the administrative building

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में रविवार की देर रात अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग लगने की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी और एमबीबीएस छात्र मौके पर पहुंच गए. छात्रों ने लाइब्रेरी छोड़कर बाहर निकलना शुरू कर दिया. आग की लपटों ने प्राचार्य कार्यालय के सोफा, टेलीविजन और अन्य सामानों को जलाकर राख कर दिया. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची. एमबीबीएस छात्रों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया.देर रात तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका. हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी. प्राचार्य ने एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों को आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन