महिला कोच में घुसे 14 पुरुषों से वसूला जुर्माना
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

महिला कोच में घुसे 14 पुरुषों से वसूला जुर्माना
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शनिवार को रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस (13022) और दरभंगा-पाटलिपुत्रा मेमू विशेष (15507) के महिला डिब्बों में औचक निरीक्षण किया. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेनों के पहुंचते ही आरपीएफ कर्मियों ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. इस दौरान मिथिला एक्सप्रेस के महिला कोच से 6 और दरभंगा-पाटलिपुत्रा मेमू विशेष से 8 पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया, जो अनाधिकृत रूप से उसमें यात्रा कर रहे थे. आरपीएफ मुजफ्फरपुर ने इन सभी 14 पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे जुर्माना वसूला. आरपीएफ मुजफ्फरपुर की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला डिब्बों में इस प्रकार का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










