फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर को चाकू मार 50 हजार लूटे

Updated at : 30 Jul 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर को चाकू मार 50 हजार लूटे

मुशहरी टोला के पास मंगलवार को अपराधियों ने सेटिंग फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर अनु कुमार (28) को चाकू मारकर 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया़ वहीं बाइक लूटने में असफल रहे.

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती, बाइक लूटने में असफल रहे अपराधी साहेबगंज. मुशहरी टोला के पास मंगलवार को अपराधियों ने सेटिंग फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर अनु कुमार (28) को चाकू मारकर 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया़ वहीं बाइक लूटने में असफल रहे. पीड़ित ने बताया कि वे ऋण के रुपये की वसूली कर नवल किशोर चौक के पास सलेमपुर रोड स्थित अपने कार्यालय बाइक से जा रहे थे. इस बीच एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा कर मुशहरी टोला के पास रोककर रुपये लूट लिया. विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया. चाकू उनके दाहिने तरफ सीने व सिर पर लगा है. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने इलाज के लिए उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. मामले की प्राथमिकी के लिए देर शाम तक आवेदन नहीं दिया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन