लोन से परेशान युवक ने फंदे से लटक कर दे दी जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 9:39 PM
मपुरहरि थाना क्षेत्र के परमजीवर पंचायत के वार्ड संख्या-5 अंतर्गत परमजीवर चक्की में समूह लोन से परेशान एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी.
मीनापुर : रामपुरहरि थाना क्षेत्र के परमजीवर पंचायत के वार्ड संख्या-5 अंतर्गत परमजीवर चक्की में समूह लोन से परेशान एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी. शनिवार की शाम पुलिस ने घर से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि 35 वर्षीय चंदेश्वर राय की पत्नी समूह से लोन ली थी. लोन चुकता नहीं करने के कारण पति-पत्नी में हमेशा झगड़ा होता था. तंग आकर पत्नी मायके चली गयी. गुरुवार को समूह लोन चुकता करने को लेकर समूह के कर्मी व चंदेश्वर राय के साथ विवाद हो गया. चंदेश्वर राय नशेड़ी भी था. गुरुवार की रात ही उसने अपने घर में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी. शनिवार की शाम घर से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. उसको एक पुत्र व पुत्री है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










