जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होंगी परीक्षाएं, अधिसूचना जारी

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 25 Jun 2025 12:07 AM

विज्ञापन

जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होंगी परीक्षाएं, अधिसूचना जारी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू ने जुलाई के पहले सप्ताह से विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन की घोषणा कर दी है. अधिसूचना के अनुसार, अधिकांश परीक्षाएं 4 व 8 जुलाई से शुरू होंगी, जबकि कुछ कोर्स की परीक्षाएं 5 व 10 जुलाई से प्रारंभ होंगी. परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी निर्देशों के तहत सभी कॉलेजों व पीजी विभागों को विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम भेज दिया गया है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने संबंधित कॉलेज या पीजी विभाग से विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर लें. जिन प्रमुख पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया गया है उनमें शामिल हैं: बीबीए व बीसीए: द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर एमबीए : द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर एमसीए: द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर पीजीडीसीए पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन पीजी डिप्लोमा इन योगिक स्टडीज बीलिस एमएससी फिश एंड फिशरीज वोकेशनल टीडीसी: पार्ट वन, पार्ट टू व पार्ट थर्ड फैशन डिजाइनिंग बीएमसी रशियन कोर्स बी. वोक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन