मुजफ्फरपुर से भागलपुर व छपरा के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

Updated at : 20 Jun 2024 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर से भागलपुर व छपरा के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

मुजफ्फरपुर से भागलपुर व छपरा के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रेलवे ट्रेन चलाएगा. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 9 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. जिसमें मुजफ्फरपुर से भागलपुर व छपरा के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलेगी. 05201-05202 मुजफ्फरपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (हाजीपुर-सोनपुर के रास्ते) चलेगी. 05201 मुजफ्फरपुर-छपरा अनारक्षित 22 व 23 जून को मुजफ्फरपुर से 2 बजे खुलकर उसी दिन सुबह 5 बजे छपरा पहुंचेगी. वापसी में 05202 छपरा-मुजफ्फरपुर अनारक्षित 22 व 23 जून को छपरा से 19.30 बजे खुलकर उसी दिन 23.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.वहीं 05268-05267 मुजफ्फरपुर-भागलपुर-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (समस्तीपुर-बछवारा-बरौनी-बेगुसराय-मुंगेर के रास्ते) चलेगी. 05268 मुजफ्फरपुर -भागलपुर अनारक्षित 21 व 23 जून को मुजफ्फरपुर से 22.30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 04.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. 05267 भागलपुर-मुजफ्फरपुर अनारक्षित 22 व 24 जून को भागलपुर से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 00.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. 05563-05564 रक्सौल-पटना-रक्सौल अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (सीतामढ़ी-दरभंगा-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते) चलेगी. 05563 रक्सौल-पटना 21 जून को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 5 बजे पटना जं. पहुंचेगी. 05564 पटना-रक्सौल 22 जून को पटना जं. से 19.10 बजे खुलकर अगले दिन 5 बजे रक्सौल पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन