पांच सेंटर पर जमा होंगी परीक्षा की कॉपियां

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
पांच सेंटर पर जमा होंगी परीक्षा की कॉपियां

Exam copies will be submitted at five centers

विज्ञापन

स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा कल से

मुजफ्फरपुर.

बीआरएबीयू ने गुरुवार से शुरू हो रही स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पांच कलेक्शन सेंटर बनाये हैं. इन केंद्रों पर परीक्षा से जुड़ी सामग्रियों को जमा किया जायेगा. इस संबंध में विवि प्रशासन ने अधिसूचना जारी की. इन छह केंद्रों को विभिन्न जिलों के कॉलेजों में स्थापित किया गया है. इनमें बेतिया का एमजेके कॉलेज, मोतिहारी का एमएस कॉलेज, सीतामढ़ी का एसआरकेजी कॉलेज, भगवानपुर का एलएन कॉलेज व विवि का परीक्षा भवन शामिल है. स्नातक सत्र 24-28 के तहत हो रही इस परीक्षा में करीब 1.30 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे. विवि ने बताया कि परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सब तैयारी हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन