तेरा वो वाला वीडियो कर देंगे वायरल... पाकिस्तान से आया फोन, बदनामी के डर से गंवाए 1.7 लाख रुपए

तेरा अश्लील वीडियो कर देंगे वायरल... पाकिस्तान से आया फोन, बदनामी के डर से गंवाए 1.7 लाख रुपए
मुजफ्फरपुर में साइबर अपराधियों ने ब्लैकमेलिंग का ऐसा जाल बिछाया कि एक युवक बदनामी के डर से 1.78 लाख रुपये गंवा बैठा. शातिरों ने पाकिस्तानी कोड (+92) वाले नंबर से कॉल कर युवक को अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. लगातार मानसिक दबाव और ब्लैकमेलिंग के बाद पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में आरोपियों के खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए.
Muzaffarpur Cyber Fraud: मुजफ्फरपुर में साइबर अपराधियों ने ब्लैकमेलिंग का ऐसा जाल बिछाया कि एक युवक बदनामी के डर से 1.78 लाख रुपये गंवा बैठा. शातिरों ने पाकिस्तानी कोड (+92) वाले नंबर से कॉल कर युवक को अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. लगातार मानसिक दबाव और ब्लैकमेलिंग के बाद पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में आरोपियों के खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए. अब पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
फर्जी लोन के बहाने फंसाया, फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग
जानकारी के अनुसार मामला मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है. पीड़ित युवक को पहले फर्जी लोन के झांसे में फंसाया गया. इसके बाद साइबर अपराधियों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार कर उसे वायरल करने की धमकी दी. समाज में बदनामी के डर से युवक लगातार उनके दबाव में आता गया और किस्तों में कुल 1 लाख 78 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए.
दो बैंकों के खातों में भेजी गई रकम
पीड़ित के मुताबिक, ठगी गई राशि में 57,773 रुपये इंडसइंड बैंक के एक खाते में भेजे गए, जबकि शेष रकम बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में ट्रांसफर की गई. अपराधियों ने पाकिस्तानी कोड (+92) वाले नंबर के साथ दो भारतीय मोबाइल नंबरों से भी कॉल और व्हाट्सएप मैसेज कर लगातार धमकियां दीं.
1930 पर शिकायत के बाद भी जारी है धमकी
पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों की धमकियां बंद नहीं हुईं. अब वे पीड़ित के परिवार को भी निशाना बनाने की धमकी दे रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस केस की जांच सब-इंस्पेक्टर ललन कुमार कर रहे हैं, जो बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की पड़ताल में जुटे हैं.
साइबर पुलिस की लोगों से अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर, खासकर विदेशी कोड वाले नंबर से आने वाली कॉल या वीडियो कॉल से सतर्क रहें. किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग की स्थिति में घबराकर पैसे न भेजें और तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में तीन आरोपितों पर आरोप तय, 28 जुलाई को अगली सुनवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










