पूर्व सैनिक को कार में खींचा, 41 हजार लूटने के बाद काजीइंडा में फेंका

पूर्व सैनिक को कार में खींचा, 41 हजार लूटने के बाद काजीइंडा में फेंका
-बस का इंतजार कर रहे थे जुगल, कार सवार बदमाशों ने जबरन कार में खींच लिया
-लूटपाट करने के बाद अपराधी काजीइंडा में गाड़ी से फेंककर हो गये फरारमुजफ्फरपुर.
रामदयालु ओवरब्रिज के पास बस का इंतजार कर रहे पूर्व सैनिक को जबरन गाड़ी में खींचकर बदमाशों ने 41 हजार रुपये लूट लिये. जुगल राय (65) सेना से रिटायर्ड हैं. उन्हें कार सवार अपराधियों ने जबरन गाड़ी के अंदर खींच लिया. घटना शुक्रवार देर रात तीन बजे के आसपास की है. अपराधियों ने कार के अंदर मारपीट कर उनसे 20 हजार कैश व एटीएम कार्ड लूट लिया.फिर, चलती गाड़ी से उसको मनियारी थाना क्षेत्र के काजीइंडा में फेंक कर फरार हो गया. सड़क पर गिरकर वह जख्मी हो गये. पीड़ित ने सदर थाने पहुंच कर लिखित शिकायत की है. पुलिस भगवानपुर चौक के आसपास के सीटीवी फुटेज देख रही है.
सिल्लीगुड़ी से आकर गांव में बनवा रहे हैं घर
जुगल राय ने बताया है कि वह मनियारी थाना के शाहपुर मरिचा गांव के है़ चार साल पहले सेना से रिटायर्ड हैं़ अभी परिवार संग सिलीगुड़ी में रहते थे. गांव में मकान बना रहे हैं़ शुक्रवार देर रात सिलीगुड़ी से बस से रात के तीन बजे रामदयालु ओवरब्रिज के नीचे उतरे़ वह सीढ़ी से चढ़कर ओवरब्रिज पर गये़ मनियारी के लिए बस का इंतजार करने लगे.इस बीच कार सवार अज्ञात चार अपराधी पहुंचे. उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिये. मारपीट कर 20 हजार कैश व एटीएम कार्ड लूट लिया. डर से पिन नंबर भी उन्हाेंने बता दिया था. बदमाश एटीएम से भी 21 हजार रुपये निकाल लिये. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




