पानी टंकी चौक और रामदयालुनगर तक हटा अतिक्रमण, वसूला जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
पानी टंकी चौक और रामदयालुनगर तक हटा अतिक्रमण, वसूला जुर्माना

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को शहर के पानी टंकी चौक और रामदयालु कॉलेज के आस-पास के इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. अतिक्रमण टीम ने इन क्षेत्रों में अस्थायी दुकानदारों द्वारा किये गये अवैध कब्जों को हटाया. इस दौरान 11,500 रुपये का दंड भी वसूला गया और भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गयी है. लंबे समय से इन व्यस्त इलाकों में अस्थायी दुकानों और ठेलों के कारण राहगीरों और यातायात को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय निवासियों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम प्रशासन ने यह अभियान चलाया. निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन