बिहार में 1705 ड्राइविंग लाइसेंस किये गये निलंबित, 63 DL कैंसिल

Updated at : 03 Jun 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
driving licence

driving licence

बिहार में ट्रैफिक नियम का अनुपालन सख्ती से कराने के लिए परिवहन विभाग ने अब चालान के साथ DL निलंबन और उसे कैंसिल करने की कार्रवाई कर रहा है.

विज्ञापन

कुमार गौरव/ मुजफ्फरपुर. बिहार के 38 जिलों में बीते एक साल में 1705 ड्राइविंग लाइसेंस (DL) निलंबित किये गये है. वहीं 63 ड्राइविंग लाइसेंस को कैंसिल किया गया. डीएल निलंबन में टॉप छह जिले में गया पहले, वैशाली दूसरे, पटना तीसरे, गोपालगंज चौथे, नालंदा पांचवें और सीतामढ़ी छठे स्थान पर है. वहीं कैंसिल में सबसे अधिक 23 डीएल कटिहार में और मुजफ्फरपुर व नालंदा में पांच – पांच डीएल कैंसिल किये गये. इसके अलावा अन्य जिलों में एक दो व तीन डीएल कैंसिल हुए. परिवहन विभाग द्वारा यह कार्रवाई पुलिस विभाग और ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों के संबंध में भेजे गये रिपोर्ट के आधार पर की गयी. इसमें अधिकांश मामले रैश ड्राइविंग, नशे में गाड़ी चलाने, सड़क दुर्घटना में हुई अधिक मौत के मामले से संबंधित थे.

पुलिस और ट्रैफिक विभाग के अनुशंसा पर संबंधित जिले के डीटीओ ने की कार्रवाई

ट्रैफिक नियम का अनुपालन सख्ती से कराने को लेकर परिवहन विभाग द्वारा अब चालान के साथ डीएल निलंबन व उसे कैंसिल करने की कार्रवाई की जा रही है. इधर मामले में मुजफ्फरपुर के डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने बताया कि जिले में जो डीएल निलंबन के जो मामले सामने आये है, उसमें अधिकांश मामले में दूसरे राज्यों में नशे में गाड़ी चलाने को लेकर थे. निलंबन अवधि बीतने के बाद चालक द्वारा चालान जमा कर उसे निलंबन मुक्त कराया गया है.

तीन से छह माह के लिए डीएल होता निलंबित

ट्रैफिक नियम के उल्लंघन में बड़ी गलती करने पर सड़क पर जांच कर रहे पुलिस और ट्रैफिक विभाग के पदाधिकारी द्वारा चालक के डीएल निलंबन संबंधित प्रस्ताव संबंधित जिले के डीटीओ को भेजा जाता है. पुलिस व ट्रैफिक द्वारा भेजे गये रिपोर्ट के आधार पर डीएल निलंबन की अवधि तय की जाती है कि वह तीन महीने की होगी या छह महीने की. निलंबन अवधि के दौरान चालक का डीएल ऑफिस में जमा होता है, जिसे चालक निलंबन अवधि की समय सीमा बीतने के बाद चालान जमा कर आवेदन देता है. इसके बाद उस डीएल को निलंबन मुक्त किया जाता है.

Also Read: Bihar Crime: नालंदा में विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, पति-देवर और सास गिरफ्तार

जिले का नाम निलंबित डीएल की संख्या
गया264
वैशाली172
पटना153
गोपालगंज146
नालंदा140
सीतामढ़ी130
मोतिहारी 96
छपरा 65
दरभंगा58
मधुबनी30
मुजफ्फरपुर23
बेतिया23
समस्तीपुर22
सिवान18
शिवहर 11
विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन