Muzaffarpur News: गर्मी में फुल न करें अपनी बाइक का टैंक, हो सकता है बड़ा खतरा, ऐसे करना है बचाव
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 May 2025 6:41 PM
Bike News
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसाेसिएशन के अध्यक्ष रामाधार पांडेय ने बताया कि समय-समय पर ऑयल कंपनी द्वारा गर्मी के समय में दोपहिया वाहनों के फ्यूल टैंक में कितना तेल आवश्यकता है. इस संबंध में सूचनाएं जारी होती है. अब लोग काफी सजग हो चुके है, गर्मी में बाइक में फूल टैंक लेना करीब दो सप्ताह पहले से बंद हो चुका है. इसका असर पेट्रोल की बिक्री पर पड़ा है. प्रतिदिन के पेट्रोल की खपत 3.5 लाख लीटर से घटकर 2.5 से 2.7 लाख लीटर पर पहुंच गयी है.
Muzaffarpur News, कुमार गौरव : तपती गर्मी में अपनी मोटरसाइकिल को ‘फुल टैंक’ पेट्रोल से भरना खतरनाक साबित हो सकता है. विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी के मौसम में पेट्रोल तेजी से वाष्पीकृत होकर गैस में तब्दील होता है, यदि आपकी बाइक का टैंक पूरी तरह से भरा हुआ है, तो इस बनने वाली गैस को फैलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है. जिसके कारण टैंक के भीतर दबाव खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है. यह अत्यधिक दबाव टैंक के फटने या पेट्रोल के लीक होने का कारण बन सकता है, जिससे आग लगने जैसी गंभीर दुर्घटनाएं घटित हो सकती है.
हो सकता है बड़ा नुकसान
हर साल गर्मी के समय में इस कारण कुछ घटनाएं कही कही घटित हो जाती है, इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लोगों से गर्मी के समय में बाइक की टंकी में फूल टैंक पेट्रोल नहीं रखने की सलाह दी जाती है. क्योंकि पेट्रोल एक अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ है, गर्मी में जब यह वाष्प में बदलता है और उसे निकलने की जगह नहीं मिलती, तो टैंक पर पड़ने वाला दबाव किसी बम की तरह काम कर सकता है. जरा सी चिंगारी भी लीक हुए पेट्रोल को पल भर में आग के गोले में बदल सकती है, जिससे जान-माल का भारी क्षति पहुंच सकती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कैसे दोपहिया वाहन सवार करेंगे बचाव
- कभी भी अपनी बाइक के पेट्रोल टैंक को पूरी तरह से न भरें.
- तेल लेने जाये टैंक में कुछ जगह खाली अवश्य छोड़ दें.
- खाली जगह पेट्रोल के वाष्पीकृत होने पर बनने वाली गैस को फैलने और दबाव को नियंत्रित करता.
- गर्मी के मौसम में अपनी बाइक को सीधे धूप में लंबे समय तक पार्क करने से भी बचें.
- तेज धूप के कारण टैंक का तापमान बढ़ता, वाष्पीकरण तेजी से होता.
- संभव हो, तो अपनी बाइक को छायादार जगह पर पार्क करें.
- पेट्रोल भरवाते समय निर्धारित मात्रा से अधिक पेट्रोल न भरें.
- पेट्रोल टैंक के ढक्कन की नियमित रूप से जांच करते रहे, खराब ढक्कन को तुरंत बदलवाएं.
- गर्मी के समय में गाड़ी के पेट्रोल की सप्लाई की पाइप की सही से जांच कराये, लिकेज से आग लगने की संभावना
- इन सावधानियों आप एक बड़ी दुर्घटना को टाल सकते है.
इसे भी पढ़ें: रक्सौल से हल्दिया तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, बिहार के 8 जिलों से गुजरेगा, जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण का काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










