नियुक्ति के अगले दिन कांटी पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक, जिलाध्यक्ष के साथ पार्टी संगठन पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

कांटी में पश्चिमी जिलाध्यक्ष कृपाशंकर शाही से मुलाकात करते कांग्रेस पर्यवेक्षक डॉ कपिलदेव कुमार.

कांग्रेस पर्यवेक्षक डॉ. कपिलदेव कुमार की कांटी में पश्चिमी जिलाध्यक्ष कृपाशंकर शाही के साथ पार्टी संगठन को लेकर अहम बैठक हुई. नियुक्ति के अगले दिन कांटी पहुंचे पर्यवेक्षक ने जिलाध्यक्ष से कई मुद्दों पर चर्चा की.

विज्ञापन

Kanti News: कांग्रेस के पर्यवेक्षक डॉ कपिलदेव कुमार ने झंडोत्तोलन के बाद पश्चिमी जिलाध्यक्ष कृपाशंकर शाही से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. पश्चिमी जिलाध्यक्ष ने पर्यवेक्षक का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया.

नियुक्ति के अगले दिन पहुंचे कांटी

डॉ कपिलदेव कुमार ने बताया कि उन्हें एक दिन पहले ही कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने का पत्र मिला था. इसके बाद उन्होंने पश्चिमी जिलाध्यक्ष कृपाशंकर शाही से फोन पर बातचीत की.

कृपाशंकर शाही के आमंत्रण पर डॉ कपिलदेव कुमार सहरसा से कांटी पहुंचे. झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद वे पश्चिमी जिलाध्यक्ष के आवासीय कार्यालय पहुंचे.

पार्टी संगठन को लेकर हुई चर्चा

आवासीय कार्यालय में दोनों नेताओं के बीच पार्टी की गतिविधियों और संगठन से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा हुई. हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर निर्णय लिया गया, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी.

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो. अब्दुल्ला, ओंकारनाथ चौधरी, मो. कलाम, आलोक कुमार, शिवम भारद्वाज, रितेश झा, विजेंदर यादव, प्रवीर कुमार, मनोज रावत समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

BRABU ने जारी किया बीएड रिजल्ट, 5768 छात्र प्रथम श्रेणी से पास


विज्ञापन
Manoj Mishra

लेखक के बारे में

By Manoj Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन