बिहार अंडर 19 वूमेन क्रिकेट टीम में जिले की कशिश का चयन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बिहार अंडर 19 वूमेन क्रिकेट टीम में जिले की कशिश का चयन
विज्ञापन
मुजपफ्फरपुर. बिहार राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर 19 वूमेन एक एकदिवसीय बीसीसीआई डोमेस्टिक टूर्नामेंट 2024-25 के लिए घोषित 19 सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम में कशिश सिंह का चयन हुआ है. जो कि जिले के दिग्विजय सिंह व मनीषा सिंह की पुत्री है और बतौर बल्लेबाज के रूप में चयनित हुई है. कशिश पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी में कोच विकास रंजन की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है. टूर्नामेंट का आयोजन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हो रहा है. बिहार का पहला मैच 4 जनवरी को ओडिशा की टीम के साथ है. इसके साथ ही अंडर 23 में मुजफ्फरपुर से ही इशिका रंजन का भी चयन हुआ है. वह भी पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है. दोनों के चयन पर जिला क्रिकेट संगठन के सचिव अंशु वर्मा वह अन्य पदाधिकारी सहित परिजनों, सीनियर खिलाड़ियों ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










