आंबेडकर की जयंती पर परिचर्चा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
आंबेडकर की जयंती पर परिचर्चा का आयोजन

आंबेडकर की जयंती पर परिचर्चा का आयोजन

विज्ञापन

मुशहरी. रविदास महासभा ने रविवार को मुशहरी प्रखंड चौक स्थित अंबेडकर भवन पर बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदेश्वर राम ने की. मंच संचालन रविदास महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेश राम उर्फ भोला ने किया. परिचर्चा का उद्घाटन समाजसेवी सत्येन्द्र कुमार सत्यम और मुख्य अतिथि मुखिया उदय चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. वक्ताओं ने कहा कि जयन्ती सह परिचर्चा कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है. विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य हरिनारायण ठाकुर, बसंत लाल राम, प्रो शंभु राम, प्रो उमा राम, शिवचंद्र राय, रामवृक्ष राम, उमा शंकर राम, रशिला देवी, संजय राम, राजा राम, अभिषेक कुमार, विकास कुमार, आनन्द पटेल आदि ने परिचर्चा के दौरान अपने विचार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prashant Kumar

लेखक के बारे में

By Prashant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन