लापरवाही बरतने वाले जेइ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रद्द

Updated:
विज्ञापन
लापरवाही बरतने वाले जेइ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रद्द

Departmental action against JE cancelled

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में पुल और एप्रोच पथ के निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप में जिस जूनियर इंजीनियर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही थी, उसे अब बंद कर दिया गया है. पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.यह कार्रवाई जूनियर इंजीनियर रविंद्र शर्मा के खिलाफ शुरू की गई थी. उन पर भू-अर्जन प्रक्रिया में देरी करने का आरोप था. लेकिन, हाल ही में यह जानकारी सामने आई कि रविंद्र शर्मा का पिछले साल दिसंबर में निधन हो गया था.विभाग के नियमों के अनुसार, अगर किसी सरकारी कर्मचारी की मृत्यु विभागीय कार्रवाई के दौरान हो जाती है, तो वह कार्रवाई अपने आप समाप्त हो जाती है. इसी आधार पर, विभाग ने उनके खिलाफ चल रहे मामले को बंद करने का आदेश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रभात कुमार

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन