एसकेएमसीएच में ट्रॉली के बदले मांगे पैसे, पीड़ित को गोदी में उठा कर ले गये परिजन

Updated at : 21 Feb 2025 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
एसकेएमसीएच में ट्रॉली के बदले मांगे पैसे, पीड़ित को गोदी में उठा कर ले गये परिजन

एसकेएमसीएच में ट्रॉली के बदले मांगे पैसे, पीड़ित को गोदी में उठा कर ले गये परिजन

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.ए

सकेएमसीएच में ट्रॉली की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन मरीजों से ट्रॉली के बदले पैसे की मांग की जाती है. पैसा नहीं देने पर ट्राली नहीं दिया जाता है. गुरुवार को छत से गिरने के बाद बुरी तरह जख्मी को ट्रॉली नहीं मिली. ट्रॉली नहीं मिलने के कारण उसके परिजन उसे गोद में लेकर डॉक्टर के चैंबर में गए. वहां से एक्स रे कराने गोद में ही उठा कर लेकर गए. ओपीडी की समय खत्म होने के बाद वह इमरजेंसी में डॉक्टर को दिखाने पहुंचा. परिजन मो. रिजवान ने बताया कि उसकी बहन गुरुवार की सुबह छत से गिर गई. उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच लाया गया. इमरजेंसी के पास खड़े ट्रॉली मैन ने ट्रॉली के बदले 200 रुपए की डिमांड की. नहीं देने पर ट्रॉली नहीं देने की बात कही. इसके बाद उसे गोद में ही ले जाया गया. एसकेएमसीएच अधीक्षक प्रो. डॉ. कुमारी बिभा ने बताया कि परिजन द्वारा मुझे शिकायत नहीं मिली है. ट्रॉली के सुपरवाइजर से पूछा जाएगा. इसकी जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन