आज से पटना हाेकर चलेगी दिल्ली-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल

Updated at : 03 May 2024 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
आज से पटना हाेकर चलेगी दिल्ली-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल

आज से पटना हाेकर चलेगी दिल्ली-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. दिल्ली से वाराणसी पाटलिपुत्र होते हुए मुजफ्फरपुर तक समर स्पेशल ट्रेन चलेगी. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने मुजफ्फरपुर व सहरसा के साथ कई रूट पर समर स्पेशल ट्रेन की सूची जारी की है. 04044-04043 मुजफ्फरपुर-दिल्ली -मुजफ्फरपर समर स्पेशल पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी के रास्ते चलेगी. 04044 दिल्ली-मुजफ्फरपुर दिल्ली से 4 मई से 28 मई तक प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को दिल्ली से 19:40 बजे खुलकर अगले दिन 19:20 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. 04043 मुजफ्फरपर-दिल्ली मुजफ्फरपुर से 5 मई से 29 मई तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार व बुधवार को 22:30 बजे खुलकर अगले दिन 23:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल में थर्ड एसी के 18 कोच होंगे. वहीं 04074-04073 सहरसा-नयी दिल्ली-सहरसा हाजीपुर-छपरा -गोरखपुर के रास्ते चलेगी. 04074 नयी दिल्ली-सहरसा नयी दिल्ली से 5 मई से 30 मई तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार व गुरुवार को 20:50 बजे खुलकर अगले दिन 23:30 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में 04073 सहरसा-नयी दिल्ली समर स्पेशल सहरसा से 7 मई से 1 जून तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को 05:30 बजे खुलकर अगले दिन 10:15 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल में थर्ड एसी के 18 कोच होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन