डिमांड में देरी, छूट के साथ 20 अप्रैल के बाद जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स

Updated:
विज्ञापन
डिमांड में देरी, छूट के साथ 20 अप्रैल के बाद जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स

डिमांड में देरी, छूट के साथ 20 अप्रैल के बाद जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स

विज्ञापन

::: नगर निगम :::

::: राजस्व वसूली बाधित होने से निगम को नुकसान, करदाताओं को 05 फीसदी छूट का लाभ मिलने में हो रही देरी

::: 30 जून तक 05 फीसदी छूट का प्रावधान, 20 अप्रैल तक डिमांड तैयार होने की है उम्मीद

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

वित्तीय वर्ष 2025-26 के आरंभ हुए पंद्रह दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुजफ्फरपुर नगर निगम अभी तक नये वित्तीय वर्ष के लिए प्रॉपर्टी टैक्स की डिमांड तैयार नहीं कर पाया है. इस वजह से पिछले पंद्रह दिनों से नगर निगम का राजस्व संग्रह पूरी तरह से ठप है. यह स्थिति तब है जब सरकार द्वारा 30 जून तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वालों को 05 फीसदी की अतिरिक्त छूट का प्रावधान किया गया है. इस छूट का लाभ उठाने के इच्छुक करदाता डिमांड नहीं बनने के कारण परेशान हैं, क्योंकि पंद्रह दिनों का बहुमूल्य समय पहले ही बीत चुका है. नगर निगम प्रशासन के अनुसार, प्रॉपर्टी टैक्स की डिमांड तैयार करने में अभी लगभग पांच दिन और लगेंगे. बताया गया है कि 20 अप्रैल तक डिमांड तैयार कर ली जायेगी. वर्तमान में नगर निगम के कर्मचारी पूर्व में हुई प्रॉपर्टी टैक्स वसूली से संबंधित रजिस्टरों को अपडेट करने में जुटे हुए हैं. रजिस्टर पर अद्यतन करने के साथ-साथ इस डेटा को ऑनलाइन भी दर्ज किया जा रहा है. इस प्रक्रिया में समय लगने के कारण डिमांड जारी करने में विलंब हो रहा है. राजस्व वसूली में हो रही देरी निगम के वित्तीय स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है. वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही राजस्व संग्रह बाधित होने से विकास कार्यों और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए धन की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है. नागरिकों को भी असुविधा हो रही है, जो छूट का लाभ उठाकर समय पर अपना टैक्स जमा करना चाहते हैं. अब देखना यह है कि नगर निगम 20 अप्रैल तक डिमांड जारी कर पाता है या नहीं और उसके बाद राजस्व वसूली की प्रक्रिया कितनी तेजी से आगे बढ़ती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन