ब्रह्मपुरा में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, चार ग्रामीणों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप

Published at :13 Apr 2024 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्मपुरा में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, चार ग्रामीणों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप

ब्रह्मपुरा में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा संवाददाता, मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक स्थित पूर्व मेयर के आवास के समीप एक निर्माणाधीन मकान में शनिवार को एक मजदूर का फंदे से लटका हुआ शव मिला है. मृतक की पहचान करजा थाना क्षेत्र के रक्सा गांव निवासी देवेंद्र सहनी उर्फ भुट्टे सहनी (35) के रूप में हुई है. वह पिछले पांच दिनों से अपने तीन ग्रामीणों के साथ एक निर्माणाधीन मकान में टाइल्स फिटिंग का काम कर रहा था. शव मिलने की सूचना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. मृतक के परिजनों को भी इससे अवगत कराया गया. परिजन मौके पर पहुंचते ही आक्रोशित हो गये. उनका कहना था कि देवेंद्र की हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया गया है. घटना की सूचना के बाद थानेदार सुभाष मुखिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शव का पंचनामा तैयार करके उसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाबत मृतक के भाई सुरेंद्र सहनी ने थाने में लिखित शिकायत दी है. कहा है कि पूर्व में गांव में हुए विवाद के कारण उसके भाई की पीट- पीटकर हत्या करके शव को फंदे से टांग कर आत्महत्या की रूप देने की कोशिश की गयी है. थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि जिस निर्माणाधीन मकान में मजदूर काम किया था. उसके एक कमरे में उसका गमछा के फंदे से लटका हुआ शव मिला है. मजदूर पिछले पांच दिनों से अपने तीन ग्रामीणों के साथ वहां रहकर टाइल्स फिटिंग व मकान निर्माण का काम कर रहा था. शुक्रवार की रात तीनों खाना खाकर उसी मकान में सोने चले गए. सुबह जब उठे तो देवेंद्र सहनी गायब मिला. काफी खोजबीन की गयी लेकिन, कुछ पता नहीं चला. जिस कमरे में टाइल्स रखा गया था उसका दरवाजा खोला तो वह वह गमछा के फंदे से लटका हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन