सास - ससुर पर काला जादू टोना करके हत्या की साजिश रचने की बहू ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 05 Jul 2024 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
सास - ससुर पर काला जादू टोना करके हत्या की साजिश रचने की बहू ने दर्ज करायी प्राथमिकी

सास - ससुर पर काला जादू टोना करके हत्या की साजिश रचने की बहू ने दर्ज करायी प्राथमिकी

विज्ञापन

-ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है महिला मुजफ्फरपुर.प्रेम विवाह करने वाली एक महिला ने अपने सास-ससुर पर जादू टोना करके हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाकर ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला का आरोप है कि उसने प्रेम विवाह किया था. मगर उसके ससुराल वाले उसे अपनाने को तैयार नहीं है. उससे दहेज की मांग करते हैं. इनकार पर तरह- तरह से उसको प्रताड़ित करके रास्ते से हटाने की कोशिश की जा रही है. महिला ने अपने सास, देवर , ससुर समेत अन्य ससुराल वालों को प्राथमिकी में आरोपी बनाया है. महिला ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वह ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के अपने मोहल्ले के रहने वाले लड़के से 2015 में मंदिर में प्रेम विवाह किया था. इसके बाद 2021 में कोर्ट से रजिस्टर्ड मैरिज किया था. शादी के बाद से ही उसको प्रताड़ित किया जा रहा है. उसके सास- ससुर हमेशा उसकी हत्या की साजिश रचते रहते हैं. कभी उसके घर पर आदमी भेजकर डराया धमकाया जाता है. कभी जादू टोना करने के मारने की साजिश रची जाती है. उसकी एक सात साल की बेटी भी है. महिला का कहना है कि उसके मायके वाले काफी गरीब है. दहेज देने में असमर्थ है. अगर उसके या उसकी बेटी के साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार सभी आरोपी होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन