Income Tax Return: आयकर पोर्टल पर डेटा उपलब्ध नहीं, रिटर्न में जल्दीबाजी मत करें, 15 जून तक विभाग करेगा डेटा अपलोड

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Jun 2025 7:43 PM

विज्ञापन

Income Tax Return: टैक्सपेयर्स साल भर में जो भी बड़े खर्च करते हैं, उसका ब्योरा आयकर विभाग के पास पहुंच जाता है. जैसे विदेश यात्रा करना, भूखंड, फ्लैट या मकान खरीदना, बड़े निवेश करना, कार खरीदना, कोई बड़ा भुगतान बैंक खाते में आना या किसी को बड़ा भुगतान करना, ये सभी आंकड़े वित्तीय संस्थाएं 31 मई तक आयकर विभाग को सौंप देती हैं.

विज्ञापन

Income Tax Return, उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर: आयकर विभाग ने रिटर्न दाखिल करने की तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर निर्धारित की है. इससे टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिली है. लेकिन, कुछ करदाता इसे झंझट मानकर जल्द से जल्द रिटर्न दाखिल कर इससे छुटकारा पाना चाहते हैं. हालांकि आयकर विभाग ने अभी अपने पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं किया है. इससे रिटर्न में गड़बड़ी होने की आशंका है.

पोर्टल पर करते हैं अपलोड

बैंक, बीमा रजिस्ट्री विभाग व अन्य वित्तीय संस्थाओं के लिए यह अनिवार्य है. इसके जरिये ही करदाताओं के टीडीएस, टीसीएस, कर जमा फार्म 26 एस, एआइएस आदि आयकर विभाग के पोर्टल पर अपलोड किये जाते हैं. अभी तक टीडीएस के रिटर्न, उच्च मूल्य के लेन-देन के वार्षिक वित्तीय ब्योरे अपलोड नहीं किये गये हैं. आयकर विभाग के पोर्टल पर 15 जून तक आने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विभाग कर सकता है कार्रवाई

टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि करदाताओं को रिटर्न दाखिल करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये. वह आयकर विभाग के पोर्टल पर डेटा अपलोड होने के बाद ही अपना रिटर्न भरें.

डेटा अपलोड होने के बाद जब आयकरदाता अपना रिटर्न दाखिल करने के लिए पोर्टल पर जायेंगे तो उन्हें 26 एस, एआइएस, टीआइएस में खुद ही आंकड़े मिल जायेंगे. आंकड़ों में अंतर होने पर विभाग कार्रवाई भी कर सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, इस दिन सभी जिलों में होगी भयंकर बारिश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन