फुटपाथ की चप्पल दुकानों पर उमड़ रही भीड़

Published by : Anuj Kumar Sharma Updated At : 25 Mar 2025 9:09 PM

विज्ञापन

बाजार में चाइनीज चप्पलों का क्रेज है. फैेंसी व लेटेस्ट डिजायन वाली चप्पलें सौ रुपये में मिल जा रही हैं.

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

ईद के मौके पर चप्पलों का बाजार सज गया है. मोतीझील चप्पलों की बिक्री का हब है. इस बार बाजार में चाइनीज चप्पलों का क्रेज है. फैेंसी व लेटेस्ट डिजायन वाली चप्पलें सौ रुपये में मिल जा रही हैं. ऐसे में इसकी डिमांड अधिक है. पर्व के लिए लोग कम खर्च में खरीदारी कर रहे हैं. यह चप्पल देखने में लेदर की तरह लगती है, लेकिन सिंथेटिक रेक्सीन से बनी है.

मांग बढ़ने पर शहर के कई दुकानदारों ने भी दिल्ली से चाइनीज चप्पल मंगाये हैं. इसमें लेडिज, बच्चे व बुजुर्गों के लिए चप्पल हैं. दुकानदारों का कहना है कि ईद के लिए चप्पलों की मांग काफी बढ़ी है. कम कीमत वाले चप्पलों की डिमांड अधिक है. दिखने में यह चप्पल फैंसी लगती है. इस कारण यह लोगों को आकर्षित करती है. जूता-चप्पल विक्रेता अब्दुल मजीद ने बताया कि इस बार ब्रांडेड चप्पलों की डिमांड बहुत कम है. चाइनीज चप्पलों से बाजार पटा है. अधिकतर लोग ऐसे ही चप्पलों की खरीदारी कर रहे हैं. इसके अलावा ऑनलाइन कारोबार के कारण भी चप्पलों के शोरूम की बिक्री प्रभावित हुई है. ईद में हर बार चप्पलों की अच्छी सेल होती थी, लेकिन इस बार का बाजार मंदा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar Sharma

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन