मुजफ्फरपुर: रेलवे का बड़ा फैसला, 45 दिन और चलेंगी बरौनी-दरभंगा समर स्पेशल ट्रेनें
Published by : Aniket Kumar Updated At : 21 May 2026 1:40 PM
इंडियन रेलवे
Muzaffarpur News: रेलवे ने बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि 45 दिनों के लिए बढ़ा दी है. इससे उत्तर बिहार और मिथिलांचल के यात्रियों को गर्मी की छुट्टियों में कंफर्म टिकट मिलने में राहत मिलेगी. पढे़ं पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. रेलवे ने बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चल रही समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है. इससे उत्तर बिहार और मिथिलांचल के यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में काफी सहूलियत होगी.
45 दिनों तक बढ़ाई गई ट्रेनों की अवधि
रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बरौनी-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन संख्या 02563, जिसकी सेवा 31 मई तक तय थी, अब 15 जुलाई तक चलेगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 16 जुलाई तक संचालित होगी.
दरभंगा से दिल्ली जाने वालों को भी राहत
मिथिलांचल के यात्रियों के लिए भी रेलवे ने बड़ी राहत दी है. ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली समर स्पेशल अब 15 जुलाई तक चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 16 जुलाई तक यात्रियों को सेवा देगी.
पुराने रूट और टाइमिंग पर ही चलेगी ट्रेन
रेलवे ने साफ किया है कि इन सभी ट्रेनों का रूट, ठहराव और समय सारणी पहले की तरह ही रहेगा. यात्रियों को किसी तरह की नई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
लंबी वेटिंग से परेशान यात्रियों को फायदा
गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली रूट की ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है और वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है. ऐसे में समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










