अपराधियों ने वीडियोग्राफर की बाइक लूटी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आनंदी छपड़ा में शुक्रवार की रात अपराधियों ने पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र के तलवा गरहिया निवासी वीडियोग्राफर आकाश कुमार की बाइक, कैमरा व चार मोबाइल लूट लिया.

विज्ञापन

तीन बाइक पर आये छह बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम साहेबगंज. आनंदी छपड़ा में शुक्रवार की रात अपराधियों ने पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र के तलवा गरहिया निवासी वीडियोग्राफर आकाश कुमार की बाइक, कैमरा व चार मोबाइल लूट लिया. मामले में आकाश कुमार ने अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. बताया कि उसके मोबाइल पर कॉल करके उसे शादी की सालगिरह की वीडियोग्राफी करने के लिए उतरी चैनपुर में बुलाया गया. इसके लिए एक हजार रुपये ऑनलाइन भी पेमेंट कर दिया. जब वह बाइक से उत्तरी चैनपुर जा रहा था, तो तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने आनंदी छपड़ा चौर के पास घेरकर बाइक, कैमरा व चार मोबाइल लूट लिया़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन