Muzaffarpur : छह दिवसीय अखंड रामधुन का समापन
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 28 May 2025 10:02 PM
Muzaffarpur : छह दिवसीय अखंड रामधुन का समापन
मीनापुर: मां सिंहवाहिनी धाम मुस्तफागंज बाजार पर चल रहे छह दिवसीय(121घंटा) अखंड रामधुन का समापन हो गया. आचार्य श्रीराम पांडे के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. राम दरबार की आरती उतारी गयी. मुख्य यजमान संजय कुमार व सोनी कुमारी ने मुख्य यजमान की भूमिका निभायी. इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत की प्रस्तुति की. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ का विसर्जन कर दिया गया. प्रतिमा बूढी गंडक नदी में प्रवाहित कर दी गयी. इसके पूर्व मंगलवार को मंदिर परिसर में महा भंडारा का आयोजन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










